एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एमएल साह बाल विद्या मंदिर ने झटकी ओवर आल चैंपियनशिप

Nainital Updated Wed, 30 Oct 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नैनीताल। शारदा संघ के सहयोग से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि बीडी पांडे जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डा. विनीता साह ने पुरस्कृत किया। उन्होंने बच्चों के प्रयासों की सराहना की। प्रतियोगिता की ओवर आल चैंपियनशिप पर एमएल साह बाल विद्या मंदिर की छात्राओं ने कब्जा जमाया। इन्हें आरएन टंडन स्मृति ट्राफी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता की सब जूनियर ग्रुप की ट्राफी सेंट मेरी को दी गई। इसके अलावा जूनियर, मिडिल तथा सीनियर ग्रुप में भी एमएल साह बाल विद्या मंदिर की छात्राओं का दबदबा रहा। छात्राओं को मेजर ओपी टंडन तथा बीना पांडे स्मृति ट्राफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता के सब जूनियर ग्रुप में सेंट मेरी की अवनी जोशी, जूनियर ग्रुप में एमएल साह बाल विद्या मंदिर की मानवीय गगनेजा, सीनियर में बिड़ला विद्या मंदिर के समृद्घि तथा मिडिल ग्रुप में एमएल साह बाल विद्या मंदिर की विजया कांत ने पहला स्थान हासिल किया। इससे पूर्व शारदा संघ के महासचिव तथा प्रतियोगिता के आयोजक सचिव जेके शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि 20 अक्तूबर को हुई प्रतियोगिता में 1448 बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर बीडी पांडे जिला अस्पताल के पीएमएस डा. राजेश साह, शारदा संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशन लाल साह, संयुक्त सचिव राजेंद्र लाल साह, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र साह, नवीन लाल साह, डीपी साह, कांता शर्मा, ओपी जगाती, भूपाल सिंह, ईशा साह, दीपक साह, शैलेंद्र साह, राजीव मल्होत्रा, रोहित साह, आभा टंडन आदि मौजूद थे। संचालन पूर्व सांस्कृतिक सचिव केपी साह ने किया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें