नैनीताल। नैनीताल-भवाली मार्ग पर देर रात कार (यूके 04ए/8828) पाइंस के करीब 20 फीट खाई में गिर गई। इसमें चार सवार घायल हो गए। घायल गोपाल नेगी, गोपाल बिष्ट, कन्नू पांडे और शिव सिंह रौतेला को 108 की मदद से बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि चारों घायल अधिवक्ता हैं और किसी विवाह समारोह में शामिल होकर नैनीताल वापस लौट रहे थे।