एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

खाने के पैसे मांगे तो सिपाही ने झोंक दिए फायर

Nainital Updated Sat, 28 Dec 2013 05:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हल्द्वानी। देर रात वर्कशॉप लाइन के एक होटल में खाना खाने के बाद जब होटल मालिक ने पैसे मांगे तो नशे में धुत सिपाही ने दनादन फायर कर दिए। जिससे वहां भगदड़ मच गई। सिपाही का लाइसेंसी रिवाल्वर जब्त कर लिया गया है। उसका मेडिकल करवाने के बाद देर रात तक पुलिस कार्रवाई में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्कशाप लाइन स्थित आतिया शमा होटल पर रात करीब दस बजे डे हवालात का सिपाही सोबन सिंह दो साथियों के साथ सरकारी जिप्सी में पहुंचा। वहां तीनों ने खाना खाया। जब होटल मालिक शहनवाज ने बिल के 60 रुपये मांगे तो सिपाही रौब गांठते हुए गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर सिपाही ने तुरंत ही अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाली और दनादन तीन हवाई फायर करते हुए शहनवाज को धमकाने लगा। फायर होते ही होटल में भगदड़ मच गई। सूचना पर शहर कोतवाल कुलदीप असवाल तुरंत वहां पहुंचे और सिपाही को हिरासत में लिया। उसका लाइसेंसी रिवाल्वर और मौके पर पड़े खोखे भी जब्त कर लिए। सिपाही नशे में था तो उसे मेडिकल के लिए बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां उसके नशे में होने की पुष्टि हुई। एसएसपी डा. सदानंद दाते ने बताया कि सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। जिसकी जांच सीओ लोकजीत सिंह को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि वह एआरओ का चालक था और उन्हें घर छोड़कर सरकारी जिप्सी से खाना खाने गया था।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें