एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दूसरे दिन 7 लाख 90 हजार मतपत्र भेजे गए

Nainital Updated Fri, 13 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

भीमताल। पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के तहत गुरुवार को दूसरे दिन हल्द्वानी और भीमताल ब्लाक के लिए 7 लाख 90 हजार मतपत्र भेजे गए। बाईपास रोड स्थित युवा भवन परिसर में पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त के बीच मतपत्र प्रभारी डीपीआरओ जितेंद्र कुमार की देखरेख में गुरुवार को ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, वार्ड सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए हल्द्वानी ब्लाक के लिए 6 लाख 68 हजार और भीमताल ब्लाक के लिए 1 लाख 22 हजार मतपत्र भेजे गए। शुक्रवार को रामनगर, बेतालघाट और कोटाबाग ब्लाक के लिए मतपत्र भेजे जाएंगे। पहले चरण में बुधवार को धारी, ओखलकांडा और रामगढ़ ब्लाक के मतदाताओं के लिए लगभग डेढ़ लाख मतपत्र भेजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें