एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

डीएम ने एएनएम का वेतन रोका

Nainital Updated Wed, 10 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गरमपानी (नैनीताल)। जिलाधिकारी दीपक रावत ने बेतालघाट ब्लाक के व्यासी गांव में स्थित एएनएम सेंटर से लंबे समय से अनुपस्थित एएनएम का वेतन रोकने और रतोड़ा में पुल निर्माण की गुणवत्ता जांचने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा गरमपानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से गैरहाजिर चल रहे रेडियोलाजिस्ट से भी स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख सतीश नैनवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत समिति बेतालघाट की बैठक में डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए वह फील्ड में जाकर विकास कार्यों का निरीक्षण करें। डीएम ने ग्राम पंचायत की खुली बैठकों में बीपीएल कार्ड बनाने को कहा। उन्होंने बताया कि रातीघाट-बेतालघाट रोड की मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए 11 करोड़ स्वीकृत हुए हैं जिस पर शीघ्र काम शुरू कराया जाएगा।
डीएम ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को रतौड़ा पुल निर्माण को जून तक पूरा कराने, नालियों की सफाई कराने को कहा। विधायक सरिता आर्या ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सामंजस्य के साथ कार्य करने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में घोड़ियाहल्सों, दाड़िमा में नई पेयजल लाइन बिछाने, चापड़ में पेयजल टैंक बनाने, कोसी-कालाखेत और सिरोली-खिरोली पंपिंग योजना की मरम्मत कराने, जीआईसी रांची में पानी उपलब्ध कराने, हल्सोवर्धों-चापड़-बेतालघाट पेयजल योजना का पुनर्गठन कराने की मांग भी उठाई गई। बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख हेमंती देवी, कनिष्ठ प्रमुख बबीता देवी, सीडीओ ललित मोहन रयाल, एसडीएम राकेश तिवारी, उपनिदेशक पर्यटन जेसी बेरी, जिला पंचायत सदस्य पीसी गोरखा, धीरज जोशी, बीडीसी सदस्य पूरन सिंह, गोपाल नैनवाल, नंदी देवी, ममता साह, हरीश भारती समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें