एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

वाल्मीकि जयंती पर र्काली शहर में शोभायात्रा

Updated Thu, 05 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पौड़ी। अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ द्वारा बृहस्पतिवार को वाल्मीकि जयंती पर यहां भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान शहर के मुख्य चौराहों पर अखाड़े की प्रस्तुति शानदार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाल्मीकि बस्ती स्थित भगवान वाल्मीकि के मंदिर में पूजा अर्चना, यज्ञ अनुष्ठान और प्रसाद वितरण के बाद निकाली गई शोभायात्रा बद्रीनाथ धर्मशाला से सिविल लाइन, एजेंसी चौक, रामलीला ग्राउंड, कलक्ट्रेट, धारा रोड, बस अड्डा, लक्ष्मीनारायण मंदिर, माल रोड होते हुए महर्षि वाल्मीकि मंदिर पहुंची। इस दौरान मुख्य चौराहों पर अखाड़े में वाल्मीकि समाज के युवकों ने शानदार करतब दिखाए। भक्तिमय सांस्कृतिक झलकियां भी आकर्षण का केंद्र रही। संघ के प्रदेश अध्यक्ष बनारसी दास गौड़ ने कहा कि वाल्मीकि कृत रामायण को ही मान्यता होनी चाहिए। इस मांग के संबंध में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। शोभायात्रा में शहरवासियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष सोनू घाघट, नगर अध्यक्ष बीनी गौड़, बाबूराम सेलवान, सुभाष घाघट, पप्पू घाघट, विक्रम डुग्लचे, मुरारी लाल, सुरेश गौड़, गुलशन डुगलचे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें