एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मंत्री ने बांटे ग्रामीण क्षेत्रों में किसान योजना के साढ़े चार सौ चैक

Updated Fri, 16 Feb 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पौड़ी। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने पाबौ व पैठाणी में पंडित दीन दयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के तहत 450 लोगों को एक-एक लाख के ऋण वितरित किए। समारोह में डा. धन सिंह रावत ने राठ महाविद्यालय तक सड़क को पक्का करने व मजरा महादेव महाविद्यालय निर्माण का कार्य शीघ्र आरंभ करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. धन सिंह रावत श्रीनगर विधानसभा के भ्रमण पर हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने पाबौ में किसान कल्याण योजना के तहत 200 किसानों को एक-एक लाख के ऋण वितरित किए। उन्होंने कहा कि पाबौ में मार्च माह में डिग्री कालेज की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। शुक्रवार को पैठाणी में उन्होंने 250 लोगों को चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि श्रीनगर विधानसभा का विकास उनकी प्राथमिकता है और वह क्षेत्र में विकास का नया आयाम स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि मजरा महादेव महाविद्यालय निर्माण के लिए पांच करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है और अब जल्द ही महाविद्यालय का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। डा. धन सिंह रावत ने जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए राकेश चंद्र रतूड़ी के परिवार से सांकरसैण में मुलाकात की। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री नीरज पांथरी, उमेश ढौंडियाल, राजेंद्र रौथाण, मातवर सिंह, डा. मनवर सिंह, पंकज बिष्ट, चिंतामणि पोखरियाल, शंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें