एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

डीएम ने किया रेडक्रांस समितियों का गठन

Updated Fri, 25 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पौड़ी। जिलाधिकारी सुशील कुमार की अध्यक्षता में रेडक्रॉस समितियों का गठन किया गया। डीएम ने बैठक में अगले माह श्रीनगर में जन औषधी केंद्र खोलने पर सहमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को विकास भवन में जिला रेडक्रॉस समिति की बैठक हुई। इस मौके पर जूनियर रेडक्रॉस समिति के अध्यक्ष पद पर मुख्य शिक्षाधिकारी व उपाध्यक्ष जिला चिकित्सा अधिकारी को नियुक्त किया गया। प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष पद पर केशर सिंह असवाल व सचिव एचसीएस मर्तोलिया को चुना गया। प्रमुख समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष, सीएमओ उपाध्यक्ष व डा. एचसीएस मर्तोलिया को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा सांस्कृतिक समिति, रक्तदान समिति व आपदा प्रबंधन समितियों का भी गठन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी की ओर से श्रीनगर में अगले माह जन औषधि केंद्र खोले जाने की सहमति दी गई। इस मौके पर सीएमओ डा. बीएस जंगपांगी, डा. एनके त्यागी, डा. अजीत जौहरी, डा. यूसी कंडवाल, मुख्य शिक्षाधिकारी मदन सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें