पौड़ी। कोतवाली क्षेत्र पौड़ी में नवविवाहिता द्वारा नाबालिग को भगाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस खोजबीन में जुटी है। हालांकि अभी उसके हाथ खाली हैं।
पुलिस जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र में यह अभी तक का पहला मामला है जब युवती द्वारा युवक को भगाया गया हो। इसमें युवक नाबालिग है। मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुुआ है। मामले से जुड़े दोनों परिवारों के परिजन भी उनकी खोजबीन अपने स्तर पर कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि विवाहिता की शादी को अभी एक माह भी नहीं हुआ है। इस मामले में पुलिस को मिली तहरीर के बाद पुलिस भी जांच में जुट गई है। उनके मोबाइल नंबरों को भी ट्रेस किया जा रहा है। एसएसआई उमेश कुमार ने बताया कि नवविवाहिता व नाबालिग की खोजबीन में पुलिस टीम जुटी हुई है।