एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लोनिवि व ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों को डीएम ने लगाई कड़ी फटकार

देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पौड़ी। जिलाधिकारी पौड़ी ने जनपद में निर्माणाधीन विद्यालयों के भवन निर्माण में हो रही हीलाहवाली को लेकर लोनिवि व ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि शिक्षण संस्थाओं के भवन निर्माण को लेकर हीलाहवाली बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को लापरवाही बरत रहे ठेकेदारों के खिलाफ जल्द कार्रवाई अमल में लाए जाने के निर्देश दिए। समग्र शिक्षा अभियान के तहत हो रहे निर्माण कार्य, दोपहर भोजन की समीक्षा भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को जिला मुख्यालय पौड़ी में जिला शिक्षा एवं परियोजना समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर डीएम सुशील कुमार ने कहा कि जनपद में प्राथमिक, जूनियर व माध्यमिक स्तर पर करीब 267 विद्यालय छात्रविहीन हो चुके हैं। इन विद्यालयों के भवनों को जल्द शासकीय उपयोग के लिए संबंधित विभागों को हस्तांतरित किया जाना चाहिए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शैक्षणिक भ्रमण, बालिका शिविर, प्रशिक्षण, सांस्कृतिक एवं प्रतियोगिता कार्यक्रमों के आयोजन गंभीरता के साथ किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि त्रिपालीसैंण में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं को स्मार्ट क्लास से जोड़ा जाना चाहिए। डीएम सुशील कुमार ने दोपहर भोजन की गुणवत्ता, मात्रा व पोषण की जानकारी ली। मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत ने समग्र शिक्षा के तहत रमसा में 53.98 करोड़, सर्व शिक्षा अभियान में 14.14 करोड़ व दोपहर भोजन 14 करोड़ की प्रगति रिपोर्ट पेश की। इस अवसर पर डीईओ माध्यमिक हरेराम यादव, डीईओ बेसिक कुंवर सिंह रावत, डीपीओ एसके त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता अरोरा, जेएस कंडारी, विपिन कुमार सैनी, डीएस आर्य, ऊषा नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें