एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

संस्थान की ओर से कराए साक्षात्कार पर रार

देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पौड़ी। जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में शिक्षकों के पदों पर संपन्न हुए साक्षात्कार पर रार हो गई है। संस्थान प्रशासन ने जहां शिक्षकों के पदों पर साक्षात्कार को नियमानुसार बताया है, वहीं कुछ अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी प्रोफेसर के 11, एसोसिएट प्रोफेसर के 17 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 32 पदों पर साक्षात्कार हुए, जिसमें इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, एप्लाइड साइंस विभाग के पद शामिल हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर पहले जेआरडी इंस्टीट्यूट देहरादून में लिखित परीक्षा हुई। परीक्षा में करीब 800 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इसके बाद साक्षात्कार देहरादून के आईआरडीटी में संपन्न हुए। संस्थान के लिखित परीक्षा व साक्षात्कार आयोजन पर कुछ अभ्यर्थियों ने प्रधानमंत्री को नौ सूत्री शिकायती पत्र भेज सवाल उठाए हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि संस्थान ने नियमों को ताक पर रख लिखित परीक्षा व साक्षात्कार का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि विभागानुसार आरक्षण व्यवस्था, सवर्णों को मिले 10 प्रतिशत आरक्षण, लिखित परीक्षा के परिणाम की जानकारी नहीं देना, परिणाम देर रात को बिना उत्तर कुंजी के वेबसाइट पर डाला गया। उन्होंने कहा कि संविदा सहायक प्रोफेसरों के नियमितीकरण का मामला न्यायालय में लंबित है। बावजूद इसके परीक्षा व साक्षात्कार संपन्न करा लिया गया है। नियमित निदेशक ही नियुक्ति प्रक्रिया संचालित कर सकते हैं, लेकिन संस्थान में कार्यवाहक निदेशक इस प्रक्रिया को संपादित कर रहे हैं।

कुछ लोग लगातार संस्थान की छवि को धूमिल करने के प्रयासों में जुटे हैं, लेकिन संस्थान में हर कार्य नियमानुसार किया जा रहा है। प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर साक्षात्कार लेकर बॉडी ऑफ गर्वमेंट (बीओजी) की स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

-प्रो. एमपीएस चौहान निदेशक, जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें