एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पलायन आयोग के उपाध्यक्ष सरकार से नाराज

Updated Wed, 27 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पौड़ी। पलायन आयोग के उपाध्यक्ष सरकार से नाराज हैं। बुधवार को कृषि निदेशालय में कार्यालय का निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष डा. शरद नेगी ने नाराजगी व्यक्त की। कहा कि उन्होंने दो फ्लोर मांगे थे और उन्हें मात्र दो कमरे दिखाए जा रहे हैं। बुधवार को आयोग के उपाध्यक्ष के साथ ग्राम्य विकास के अपर आयुक्त तक नहीं दिखे।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग के उपाध्यक्ष डा. शरद नेगी ने बुधवार को आयोग को आवंटित कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आयोग के मुख्यालय को लेकर सरकार समुचित स्थान उपलब्ध नहीं कर पा रही है। सरकार से दो फ्लोर की मांग गई, लेकिन दो कमरे दिए जा रहे हैं। इसमें आयोग के कामकाज नहीं हो सकते। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि आयोग गठन के तीन महीने बाद भी बजट व स्टाफ नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें