पौड़ी। राजकीय इंटर कालेज खौलाचौरी में ब्लाक कोट की विज्ञान संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में राइंका कमलपुर के विकास केमनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे पहले विज्ञान की लिखित परीक्षा भी हुई।
राइंका खौलाचौरी ब्लाक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में विकास केमनी ने प्रथम, लोकेश ने द्वितीय व मोहनी नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्पर्धा में 22 विद्यालयों के 37 छात्र-छत्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने विज्ञान विषय की सटीक जानकारियां देने के साथ ही विज्ञान की आवश्यकताएं भी बताईं। संगोष्ठी से पहले लिखित परीक्षा भी आयोजित की गई। परीक्षा के आधार पर ही संगोष्ठी में चयन किया गया।
कालेज के प्रधानाचार्य डा. रमेश कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति गहरी जागरूकता होेनी चाहिए ताकि वे विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ें। उन्होंने बताया कि विजेता प्रतिभागी 30 अगस्त को जिला स्तर पर होने वाली विज्ञान संगोष्ठी में प्रतिभाग करेंगे। संयोजक वीरेंद्र खंकरियाल रहे। कार्यक्रम में चंद्र प्रकाश, अरविंद असवाल, अमित बिष्ट, शक्ति अवस्थी, अनवर अहमद सिद्धिकी, वर्षा अग्रवाल, नीरज भंडारी, दरमान पंवार, अनिल नौटियाल, वीना रावत व गीता भंडारी आदि ने सहयोग दिया।