एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ब्लू व्हेल गेम को लेकर अभिभावकों हो सचेत

Updated Sat, 16 Sep 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। सेंट थॉमस स्कूल में कक्षा 9 व 10 में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को विद्यालय प्रबंधन ने ब्लू व्हेल गेम के दुष्प्रभाव की जानकारी दी। अभिभावकों से बच्चों पर ध्यान रखने की अपील की गई।
सेंट थॉमस स्कूल प्रबंधन ने ब्लू व्हेल गेम पर अभिभावकों के साथ सेमिनार आयोजित किया। सेमिनार में विद्यालय के प्रबंधक फादर जॉर्ज ने अभिभावकों को बताया कि ब्लू व्हेल गेम एक खतरनाक खेल है और इस खेल से देश में अब तक कई छात्रों की जान जा चुकी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों की निगरानी करें और उनके साथ दोस्ताना व्यवहार अपनाएं। कंप्यूटर साइंस के शिक्षक संजय जुयाल ने स्लाइड शो के जरिए गेम के दुष्प्रभाव बताए। विद्यालय के प्रधानाचार्या सिस्टर सुधा ने कहा कि बच्चों के व्यवहार पर नजर रखें ताकि बच्चे ब्लू व्हेल गेम के नजदीक न पहुंचे। सेमिनार में अभिभावक योगंबर नेगी, शिवचरण रावत, अनूप रावत, रविंद्र रावत, योगंबर कठैत, जयदीप रावत, प्रदीप मैठाणी, डा. जितेंद्र नेगी, फतेह सिंह गुसांई समेत करीब 200 अभिभावकों ने शिरकत की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें