एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गांधी जयंती पर गांवों में चलेगा स्वच्छता अभियान

Updated Sun, 24 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पौड़ी। सीडीओ विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। विकास भवन सभागार में सीडीओ विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के आयोजन को लेकर बैठक हुई। बैठक में विशेष सफाई अभियान चलाने पर जोर दिया गया। नगर पालिका को निर्देश दिए गए कि कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था करें। दो से 15 अक्टूबर तक ग्राम और नगर क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। बैठक में सीएमओ डॉ. आरएस राणा, मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत, जिला आपूर्ति अधिकारी जगदीश वर्मा, जीजीआईसी पौड़ी की प्रधानाचार्य विनीता शाह, ऋतिका सेमवाल, महावीर सिंह नेगी, समाजिक कार्यकर्ता भगवान सिंह टम्टा, वयोवृद्ध गंगा प्रसाद उनियाल व राहत हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिलाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि जिले में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत रविवार से 27 सितंबर तक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को देवप्रयाग व श्रीनगर क्षेत्र में नदियों के किनारे और 25 को स्वर्गाश्रम जोंक व लक्ष्मणझूला क्षेत्र में स्वच्छता अभियान संचालित होगा। 27 सितंबर को जिला मुख्यालय के कंडोलिया व आसपास के क्षेत्रों में नागरिकों के साथ सफाई अभियान चलेगा। उन्होंने नागरिकों, जन प्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थानों, अधिकारियों व कर्मचारियों से अपील की है कि वे अभियान में पूरी हिस्सेदारी निभाएं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें