एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जीजीआइसी पैडुल की छात्रा का राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी के लिए हुआ है चयन

Updated Fri, 25 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पौड़ी। राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में प्रतिभाग कर लौटी छात्राओं का विद्यालय में स्वागत किया गया। विद्यालय प्रशासन व ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों व फूल मालाओं से छात्राओं का अभिनंदन किया। राज्य स्तर पर विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन हुआ था। इनमें प्रतिभाग करने वाली विद्यालय के कक्षा 10वीं की एक छात्रा का राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को जीजीआईसी पैडुल में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर लौटी विद्यालय की प्रियांशी, अंजली व साक्षी का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य शुभा रयाल ने कहा कि 22-23 मई को देहरादून में राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी प्रतियोगिता के लिए प्रदेश से 10 प्रतिभाओं का चयन हुआ। इनमें विद्यालय की कक्षा दसवीं की छात्रा प्रियांशी भी शामिल है। मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी मदन सिंह रावत ने कहा कि प्रियांशी का राष्ट्रीय स्तर पर चयन गौरवान्वित करने वाला क्षण है। इस अवसर पर प्रियांशी के पिता सुरेंद्र सिंह, वेद प्रकाश, इंदू तड़ियाल, बबीता रावत, विनोद नेगी, सुनीति ममगाईं व कौशल्या रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें