श्रीनगर। आचार संहिता के दौरान टेंडर प्रक्रिया के तहत सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति प्रकरण गढ़वाल विवि के लिए भारी पड़ गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपेगी।
गढ़वाल विवि की मुसीबतें कम नहीं हो पा रही हैं। छात्रों का आंदोलन झेल रहे गढ़वाल विवि को अब निर्वाचन आयोग की जांच कर सामना भी करना पड़ेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आचार संहिता के दौरान टेंडर प्रक्रिया से सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति पर विवि को आड़े हाथों लिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी धीरज गर्ब्याल ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी/एसडीएम दीपेंद्र नेगी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी में पंचायती राज अधिकारी व कोषाधिकारी सदस्य हैं। उक्त कमेटी को एक सप्ताह के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।
राजीव