एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बस अड्डा निर्माण को मिले पचास लाख

Updated Sun, 14 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पौड़ी। शासन ने पौड़ी बस अड्डे का अधूरा निर्माण पूरा करने के लिए 1.47 करोड़ की धनराशि को मंजूरी दे दी है। इस धनराशि में से 50 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने मुख्यमंत्री व पौड़ी विधायक मुकेश कोली का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौड़ी के आधे अधूरे निर्मित बस अड्डे के लिए शुक्रवार को सरकार की ओर से 1.47 करोड़ रुपये की धनराशि जारी करने का शासनादेश जारी कर दिया गया। नगर पालिका ने शासन को 2.24 करोड़ का प्राक्कलन सरकार को भेजा था। प्राक्कलन के आधार पर शासन ने एक करोड़ 47 लाख 74 हजार की धनराशि मंजूर कर दी है। पिछले चार सालों से यह बस अड्डा धनराशि के अभाव में अधूरा पड़ा है। सालों से अटके निर्माण के लिए पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने शासन में कई दौर की वार्ता की। लंबे समय बाद धनराशि जारी होने के बाद बेनाम ने मुख्यमंत्री व विधायक का आभार व्यक्त किया। बीते दिनों इस बस अड्डे की निर्माण की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता नमन चंदोला अनशन पर भी रहे। चंदोला के अनशन के बाद हरकत में आये शासन प्रशासन ने आखिरकार शुक्रवार को शासनादेश जारी कर दिया। पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने स्थानीय विधायक मुकेश कोली व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का बस अड्डे के निर्माण के लिए धनराशि जारी करने पर आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें