एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गंगोलीहाट को मिले नगर पंचायत का दर्जा

Pithoragarh Updated Tue, 12 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश जोशी ने भाजपा शासनकाल में घोषित गंगोलीहाट नगर पंचायत का आगामी निकाय चुनाव तक परिसीमन न होने की दशा में जनता को लामबंद करने का ऐलान किया है। जोशी ने डूनी-राईआगर मोटर मार्ग निर्माण के घपले की उच्च स्तरीय जांच की भी मांग की।
गंगोलीहाट में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेेश महामंत्री ने कहा कि भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी को प्रत्येक स्तर पर मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है। जोशी ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने लोगों की भावनाओं का कद्र करते हुए गंगोलीहाट को नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की नवगठित कांग्रेस सरकार से भी इस मामले गंभीरता दिखने का निवेदन किया गया है। उसके बाद भी कार्रवाई नहीं होती है तो क्षेत्र की जनता की लामबंदी श्ुारू की जाएगी। जोशी ने 16 करोड़ की लागत से बनी डूनी-राईआगर मोटर मार्ग के निर्माण में धांधली करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होेंने बताया कि जनता के धन का दुरुपयोग करने वाले अधिकारियों से इस धन को वसूलने करने की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें