एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

समस्याओं से त्रस्त लोग 31 को करेंगे चक्काजाम

Pithoragarh Updated Tue, 25 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बाराबीसी ग्रामीण उत्थान समिति ने हराली गांव की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने की मांग पर 31 दिसंबर को चक्काजाम करने का ऐलान किया है। ग्रामीणों ने इस आशय का ज्ञापन जिलाधिकारी को भेज दिया है।
ग्रामीण उत्थान समिति के महासचिव जगदीश कुमार ने बताया कि कनालीछीना विकासखंड के अंतर्गत आने वाला हराली गांव अनुसूचित जाति बहुल होने के कारण स्पेशल कंपोनेंट प्लान के लिए चयनित है। बावजूद इसके गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहा है। कहा कि हराली से रामकोट तक सड़क निर्माण, प्राथमिक पाठशाला हराली और जूनियर हाईस्कूल हराली में शिक्षकों की नियुक्ति करने और हराली पेयजल योजना का निर्माण करने की मांग पर कई बार जिला स्तरीय अधिकारियों से मुलाकात की जा चुकी है। लेकिन इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

इसी के विरोध में ग्रामीण 31 दिसंबर को सातशिलिंग-थल मोटर मार्ग में चक्काजाम करेंगे। डीएम को ज्ञापन भेजने वालों में शंकर सिंह अधिकारी, होशियार सिंह अधिकारी, हयात राम, दिनेश चंद्र भट्ट, केशर सिंह, होशियार राम, सुरेंद्र सिंह बसेड़ा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें