एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पिथौरागढ़ का कब्जा

Pithoragarh Updated Wed, 23 Jan 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

डीडीहाट। स्व. बिमल जंगपांगी मेमोरियल राज्य क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता देवी ने किया। उद्घाटन मुकाबले में पिथौरागढ़ क्रिकेट क्लब ने डीडीहाट स्काई ब्लू को पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) के तत्वावधान में शुरू राज्य क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच पिथौरागढ़ क्रिकेट क्लब और डीडीहाट स्काई ब्लू के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीडीहाट की टीम निर्धारित 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और पूरी टीम मात्र 17 ओवर में 79 रन पर ढेर हो गई। पिथौरागढ़ ने आसान से लक्ष्य को महज 12 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर बना लिया। हेमंत पाल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में 41 रन बनाए। और मैन ऑफ दि मैच रहे।
धर्मेद्र टोलिया और राज अंपायर रहे। जबकि स्कोरिंग का जिम्मा अशोक खड़ायत और गिरीश कुमार ने निभाया। आंखों देखा हाल चंद्र बहादुर कन्याल और मनोहर भट्ट ने सुनाया। डीसीए अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने बताया कि प्रतियोगिता में दस टीमें हिस्सा ले रही है। प्रतियोगिता में आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। आयोजन में किशोर जंगपांगी, राजेंद्र बिष्ट, किशोर साह, धीरेंद्र धर्मसत्तू, रवि डसीला, शेखर कफलिया, सौरभ साह, संजू पंत आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें