एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पानी के संकट को लेकर सांकेतिक तालाबंदी

Pithoragarh Updated Sat, 26 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिथौरागढ़। पेयजल संकट को लेकर जाग उठा पहाड़ समेत कई संगठनों ने प्रदर्शन किया। सांकेतिक तालाबंदी के बाद जल संस्थान डिवीजन कार्यालय के बाहर ही धरना दिया। पेयजल व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं होने पर जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाग उठा पहाड़ के संयोजक गोपू महर और भाजयुमो नेता गोलू पाठक के नेतृत्व में शुक्रवार को जल संस्थान कार्यालय के सम्मुख प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पिथौरागढ़ की पेयजल व्यवस्था जाड़ों में भी गड़बड़ाई हुई है। नगर के कई मोहल्लों में ठंड के बावजूद हर रोज पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। अभावग्रस्त इलाकों में टैंकरों से पानी की आपूर्ति करने का प्रबंध भी ठीक नहीं है। पानी का संकट लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर रहा है।
वक्ताओं ने संकट के समाधान के लिए कारगर पहल नहीं करने का विभाग पर आरोप लगाया। चेतावनी दी कि पेयजल समस्या के लिए तत्काल कदम नहीं उठाए गए तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। यहां तक कि जेलभरो आंदोलन चलाने का अल्टीमेटम दिया गया। विरोध प्रदर्शन में एलएम भट्ट, अशोक उपरारी, किरन महर, संजय पाठक, भुवन पंत, राकेश पांडेय, सुरेश पांडेय, दर्शन सिंह, ललित पंत, गोलू महर, गौतम सिंह, चंदन सिंह, गोपाल महर, विक्की वाल्मीकि, ललित मोहन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

बाद में जल संस्थान के सहायक अभियंता आरके वर्मा और अवर अभियंता संतोष कुमार से प्रदर्शनकारियों की वार्ता हुई। विभाग ने 15 फरवरी तक लाइनों के लीकेज को ठीक करने और अवैध कनेक्शनों के खिलाफ अभियान चलाने का भरोसा दिलाया। साथ ही बिजली वोल्टेज के लिए स्टेबलाइजर की व्यवस्था करने की बात कही गई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें