एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बुजुर्ग बारातियों की खोज में जुटी एजेंसियां

Pithoragarh Updated Fri, 08 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

डीडीहाट। बारात से लौट रहे दूल्हे के दादा और एक अन्य ग्रामीण के गायब होने की सूचना मिलने के बाद तहसील प्रशासन ने खोज अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए राजस्व, रेगुलर पुलिस और एसएसबी की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार फरवरी के दिन मुकुट ग्राम पंचायत के बलवंत सिंह पुत्र शेर सिंह की बारात सीढ़ी ग्राम पंचायत गई थी। बारात विदा होने से पहले दूल्हे के दादा सोबन सिंह (75) और एक अन्य बाराती लक्ष्मण सिंह (70) सीढ़ी गांव से जंगल के रास्ते आदिचौरा को निकल पड़े। देर रात तक दोनों के गांव नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस को इसकी सूचना दी। बृहस्पतिवार की सुबह उपजिलाधिकारी बीएस फोनिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में डीडीहाट और मुनस्यारी के राजस्व पुलिस, रेगुलर पुलिस, आईटीबीपी और एसएसबी को रेस्क्यू अभियान शुरू करने के निर्देश दिए गए। मुकुट के ग्राम प्रधान किशन सिंह ने बताया कि दोनों बुजुर्गों की तलाश में गांव के 50 से अधिक लोग भी जंगलों को रवाना हो गए हैं।

गन्धूरा में होने की सूचना मिली
डीडीहाट। बृहस्पतिवार को दोपहर साढे़ तीन बजे सीढ़ी क्षेत्र की महिलाओं ने दो बुजुर्गों के गन्धूरा के जंगलों में होने की सूचना दी। तहसीलदार पीएस कार्की और एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट एचजेएस मिनहास ने बताया कि इसकी पुष्टि के लिए एक टीम गन्धूरा के जंगलों में भेज दी गई है।
विज्ञापन


डेढ़ वर्ष पहले भी गायब हुई थी एक महिला
डीडीहाट। डेढ़ वर्ष पहले दूनाकोट क्षेत्र की एक बुजुर्ग महिला भी अपनी नातिन की शादी से लौटते वक्त गन्धूरा के जंगलों में गायब हो गई थी। करीब 70 घंटों तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद बुजुर्ग महिला को ढूंढा जा सका। गन्धूरा का जंगल करीब 100 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है। पेड़ों की सघनता की वजह से अक्सर लोग यहां रास्ता भटक जाते हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें