एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चंपावत-पिथौरागढ़ हाइवे 13 घंटे बंद

Pithoragarh Updated Mon, 18 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिथौरागढ़/चंपावत/टनकपुर। चंपावत-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर घाट के पास मीनाबाजार में शनिवार की रात भारी मलबा गिर जाने से यातायात 13 घंटे तक बाधित रहा। चंपावत से पिथौरागढ़ जाने वाले वाहन घंटों घाट में फंसे रहे। पिथौरागढ़ से चंपावत के रास्ते दिल्ली, देहरादून, बरेली, टनकपुर आदि स्थानों को जाने वाले वाहनों को भी सड़क खुलने तक इंतजार करना पड़ा। सीमा सड़क संगठन ने जेसीबी की मदद से रविवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे इस मलबे को हटा सकी। वहीं अस्कोट- ओगला और थल-मनुस्यारी मार्ग पूरी दिन बंद रहा। बाटनागाड़ के पास मलबा आने से पूर्णागिरि मार्ग फिर बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीनाबाजार के पास शनिवार की रात करीब दस बजे भारी बारिश के दौरान मलबा गिर गया था। तब से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। सीमा सड़क संगठन ने रविवार की सुबह से मलबा हटाने का काम शुरू किया। दोपहर 11 बजे मलबा हटने के बाद ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। पिथौरागढ़ से चलने वाली जिन बसों को सुबह दस बजे चंपावत पहुंचना था वह दोपहर बाद 2.30 बजे यहां पहुंच पाई। मीनाबाजार के पास पहाड़ी से लगातार मलबा गिर गया है। 15 दिन पूर्व भी इस स्थान पर मलबा आने से यातायात बाधित हुआ था।
शनिवार से बंद थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग रविवार को भी नहीं खुल सकी। यहां काला मुनि के पास हुई बर्फबारी के बाद से रोड पर आवाजाही ठप है। लोनिवि के अधिकारियों ने सोमवार तक इस मार्ग के खुलने की संभावन जताई है। मलबे ने अस्कोट-ओगला के बीच भी सड़क बाधित कर दी है। इस वजह से अस्कोट-नारायणनगर मोटर मार्ग से यातायात संचालित हो रहा है। जिसमें लोगों को सात किलोमीटर अधिक चलना पड़ रहा है। कनालीछीना के पास रणगांव, खिरचना, बंदरलीमा आदि जगहों में भी मार्ग बाधित रहा। इस मार्ग को रविवार शाम को खोला जा सका।
विज्ञापन

लोहाघाट क्षेत्र बाराहीधाम देवीधुरा में संस्कृत महाविद्यालय के बच्चों ने प्राचार्य बीसी जोशी, आचार्य कीर्ति शास्त्री, गोपाल पंतोला,आचार्य हरीश पांडेय के दिशा निर्देशन में छात्र गोपेश पांडेय, राजेश गरसाडी, सतीश जोशी, हरीश सोराड़ी, लक्ष्मण सिंह, गणेश कांडपाल के नेतृत्व में बाराहीधाम मंदिर परिसर में सुबह से ही बर्फ हटाकर रास्ता बनाने का कार्य शुरू कर दिया था। बच्चों ने देवीधुरा मुख्य मार्ग पर गिरी बर्फ को हटाने में भी मदद की।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें