एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

इंजीनियरों की हड़ताल को मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन ने दिया समर्थन

Pithoragarh Updated Sat, 09 Mar 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिथौरागढ़/चंपावत/लोहाघाट। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ ने हड़ताल के 10 दिन गुजरने के बाद भी सरकार द्वारा आंदोलित कर्मचारियों के पक्ष में कोई फैसला नहीं लिए जाने पर नाराजगी जताई है। इधर, मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन ने भी इंजीनियरों के आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान किया है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियर हरीश बथियाल की अध्यक्षता में हुई सभा में बोलते हुए उत्तराखंड मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बीएस कार्की ने कहा कि सरकार को अपना अड़ियल रवैये शीघ्र छोड़ना होगा। अगर सरकार डिप्लोमा इंजीनियरों की मांगों पर तत्काल कार्यवाही नहीं करती है, तो मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन भी आंदोलन के समर्थन में कूद जाएगी। इस मौके पर सीएस जोशी, एमसी जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता देवी, अमरनाथ जुकरियास, नंद किशोर, हेम आर्या, मनोज अधिकारी, एमपीएस डोबाल, विवेक धर्मसक्तू, सुरेश जोशी, हरीश चंद्र पांडे, मनोज अधिकारी, गोविंद जोशी, संजय वर्मा आदि मौजूद थे।
चंपावत में डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बेमियादी आंदोलन के कारण निर्माण कार्यों की प्रगति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के साथ ठेकेदार भुगतान के लिए परेशान हो गए हैं। वित्तीय वर्ष का अंतिम माह होने के कारण ठेकेदारों द्वारा संपादित किए गए निमार्ण कार्यों का मेजरमेंट आदि सभी कार्य लटके हुए हैं। सरकार के अड़ियल रवैये के कारण डिप्लोमा इंजीनियर्स का आक्रोश और बढ़ गया है। उन्होंने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर मांगें पूरी न होने तक आंदोलन में डटे रहने की घोषणा की है।
विज्ञापन

लोहाघाट के एनेक्सी भवन में डीडी भट्ट की अध्यक्षता एवं भुवन बोहरा के संचालन में हुई सभा में विरेंद्र बोहरा, नवीन चंद्र, जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, हेमराज खेड़ा, सुभाष पांडेय, बहादुर सिंह, पवन बिष्ट, सीएस पंत, अरूण वर्मा, सुभाष पांडेय आदि लोगों ने विचार रखे। भाजपा के मंडल अध्यक्ष जीवन गहतोड़ी, राजू अधिकारी, सुरेश भट्ट, प्रकाश अधिकारी, प्रकाश राय, महामंत्री दीपक जोशी आदि लोगों ने सरकार से तत्काल स्थिति को सामान्य करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें