एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रुकी विद्युत परियोजनाओं को सीएम करेंगे पहल

Pithoragarh Updated Fri, 15 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने एनटीपीसी की रुकी पड़ी रुपस्याबगड़ खसियाबाड़ा बिजली परियोजना की बाधा तुरंत हटवाने का भरोसा संसदीय सचिव मनोज तिवारी और विधायक हरीश धामी को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून से फोन पर विधायक हरीश धामी ने अमर उजाला को बताया कि बृहस्पतिवार को संसदीय सचिव अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में वह मुख्यमंत्री से मिले। मुख्यमंत्री के सामने रुपस्याबगड़ खसियाबाड़ बिजली परियोजना के साथ ही धारचूला में स्वीकृत अन्य बिजली परियोजनाओं का काम शुरू कराने की मांग की। परियोजनाओं का काम शुरू न होने से सीमांत में रोजगार के साधनों में बढ़ोत्तरी न होने का मामला मुख्यमंत्री के सामने रखा गया। राज्य की बिजली जरूरतों के पूरा होने की बात भी उन्हें बताई गई।
मुख्यमंत्री ने रुपस्याबगड़ खसियाबाड़ा बिजली परियोजना का काम तत्काल शुरू कराने के साथ ही धारचूला की रुकी पड़ी बिजली परियोजनाओं के निर्माण का रास्ता साफ करने के लिए भारत सरकार में मजबूती के साथ पहल की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए बताया कि उनकी जल्द ही केंद्रीय पर्यावरण मंत्री और विद्युत मंत्री से मुलाकात प्रस्तावित है। इन परियोजनाओं के निर्माण की बाधा हटाई जाएगी। धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लिया है, जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। बता दें कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने 240 मेहावाट की रुपस्याबगड़ खीिसयाबाड़ा परियोजना के निर्माण पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें