एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, कई बार हुई नोंकझोंक

Pithoragarh Updated Mon, 29 Jul 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट ब्लाक के जीआईसी चौरपाल के प्रधानाचार्य को मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय (सीईओ) संबद्ध कर दिया गया है। उनके स्थान पर वरिष्ठ प्रवक्ता गोविंद प्रसाद को प्रभारी प्रधानाचार्य का जिम्मा दिया गया है। प्रधानाचार्य पर स्कूल के शिक्षक और कर्मियों ने उत्पीड़न करने सहित कई आरोप लगाए थे। स्कूल से नहीं हटाने पर सोमवार से बेमियादी कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी थी। साथ ही मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई जाएगी। इससे पूर्व शिक्षकों ने प्रदर्शन भी किया। सीईओ के साथ कर्मियों की कई बार नोंकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष राजेंद्र बोरा, जनपदीय मंत्री प्रवीण रावल, आनंद रावत, मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन जिला मंत्री ज्योति पांडेय, चतुर्थ कर्मचारी संघ अध्यक्ष रघुवरदत्त पुनेठा, मंत्री त्रिलोचन भट्ट, दिनेश उपाध्याय आदि की मौजूदगी में सीईओ से हुई वार्ता में चौरपाल के शिक्षकों और कर्मियों ने प्रधानाचार्य पर उत्पीड़न के कई आरोप लगाते हुए प्रधानाचार्य को हटाने की मांग की। चौरपाल के शिक्षक अमरजीत सिंह, फकीर चंद, सत्यप्रकाश, श्याम भंडारी, दौलत राम, वंशीराम शर्मा, मनोज कुमार आदि ने उत्पीड़न करने वाले प्रधानाचार्य को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करने का ऐलान किया था।
चार घंटे से अधिक वक्त तक चली वार्ता के बाद देर शाम सीईओ वीके टम्टा ने प्रधानाचार्य रामवृक्ष बैरागी को मुख्यालय संबद्ध कर दिया। अलबत्ता अंतिम निर्णय जांच के बाद होने की बात कही गई है। वार्ता के दौरान विरोध में शिक्षकों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें