एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एसएसबी करेगी नेपाली सिम का उपयोग

Pithoragarh Updated Wed, 07 Aug 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

डीडीहाट। एसएसबी के सीमांत क्षेत्र के महानिरीक्षक (आईजी) श्याम सिंह ने कहा कि अब सीमांत क्षेत्र में लचर संचार नेटवर्क वाले इलाकों में नेपाली सिम का उपयोग किया जा सकेगा। अमर उजाला से बात करते हुए उन्होंने कहा कि धारचूला, चंपावत और बनबसा के सिगभनलविहीन क्षेत्रों में नेपाली सिम के इस्तेमाल को हरी झंडी दी गई है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि एक बटालियन सीमा के आवागमन के दौरान दो नेपाली सिम का प्रयोग कर सकेगी। ताकि गश्ती दल के बारे में जानकारी मुख्यालय तक पहुंच सकेगी। सीमांत गांव नेपाली सुरक्षा एजेंसियों में सद्भावना बढ़ाने के लिए खेल गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी। अंतरराष्ट्रीय झूला पुल में चेकिंग के आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
बाक्स
आईजी ने 11वीं वाहिनी का मुआयना किया
डीडीहाट। एसएसबी के आईजी श्याम सिंह ने 11वीं बटालियन का निरीक्षण किया। उन्होंने वाहिनी में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। कहा कि 11वीं वाहिनी सबसे दुर्गम वाहिनियों में से एक है।
विज्ञापन

आईजी ने अधिकारियों को जवानों से नियमित रूप से संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए। जवानों को मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी दी। विगत माह दैवीय आपदा धारचूला, मुनस्यारी में राहत कार्यों में निभाई भूमिका के लिए सेनानी एसडी शेरखाने की पीठ थपथपाई गई। उन्होंने वाहिनी परिसर में चल रहे क्रियाकलापों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केएस महरा, डिप्टी कमांडेंट प्रदीप सिंह, जेएचएस मिन्हास, डा. ई चौबा सिंह, एल आशा सिंह सहित तमाम अधिकारी और जवान मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें