पिथौरागढ़। स्वर्गीय हर लाल साह ठुलघरिया मिमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले सेमी फाइनल मैच में बिण ने जीआईसी को पराजित किया। इसी के साथ बिण की टीम ने फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
देव सिंह मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के सेमी फाइनल मैच में बिण ने जीआईसी की टीम को एक गोल से हराया। पहले हाफ में सुनील द्वारा किया गया एकमात्र गोल मैच का निर्णायक गोल साबित हुआ। पराजित टीम कोई गोल नहीं कर सकी। किरन महर, गौरव मेहता, चंद्र सिंह और ऋषेंद्र महर मैच के निर्णायक मंडल में शामिल थे।
मुख्य अतिथि सभासद त्रिलोक महर, विशिष्ट अतिथि पूर्व कोच नंदन सिंह चुफाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर पिथौरागढ़ जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, भुवन जोशी, जितेंद्र महरा आदि मौजूद थे। सोमवार को दूसरा सेमी फाइनल एएफसी और रियासी के बीच होगा।