एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बच्चों ने डांस कंपटीशन में दिखाया दम

Pithoragarh Updated Tue, 03 Dec 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिथौरागढ़। द एशियन एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में इंटर हाउस डांस कंपटीशन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डा. संजय सिंह, जगदीश चंद्र गड़कोटी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्राथमिक, जूनियर और सीनियर वर्ग की डांस प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों को अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलता है। इससे बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास भी बेहतर होता है। विद्यालय के छात्र हिमांशु पंत, हर्षित पंत, छात्रा चेतना पांडे ने एचआईवी, एड्स के बचाव, लक्षण, सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। विद्यालय प्रबंधक वीरेंद्र सिंह पाल ने अतिथियों और अभिभावकों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के विकास को ध्यान में रखकर विद्यालय समय-समय पर प्रतियोगिताओं को आयोजन करता रहता है। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन कक्षा 9वीं की छात्रा समीक्षा जोशी और छात्र आशीष जोशी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें