पिथौरागढ़/धारचूला। अघोषित बिजली कटौती को लेकर लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा है। शनिवार को पिथौरागढ़ मेभाजपा ने तो धारचूला में व्यापारियों ने प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका।
जिला मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिजली के गंभीर संकट पर न तो अधिकारी ध्यान दे रहे हैं और न विधायक तथा सांसद को ही इसकी चिंता है। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती से आम उपभोक्ता, व्यापारी, छात्र सभी परेशान हैं। यदि व्यवस्था में सुधार न हुआ तो आम जनता को साथ लेकर व्यापक आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री गिरीश जोशी, मनोज सामंत, कृपाल वल्दिया, जितेंद्र नगरकोटी, कवींद्र बिष्ट, इंदर लुंठी, बसंत जोशी, सुरेश कसनियाल, कवींद्र देवली, राजेंद्र कांडपाल, मनोज कन्याल, विपिन जोशी आदि थे।
धारचूला में व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा के नेतृत्व में व्यापारियों ने बिजली कटौती के खिलाफ सरकार का पुतला फूंका। ओम प्रकाश वर्मा , प्रकाश गुंज्याल, मो. आजम, गौरीशंकर, राजेश कुटियाल, नंदलाल खनाल, जगदेव डोगरा, कैलाश रावत, भीम सिंंह रावत, वीरेंद्र गर्व्याल आदि थे।