एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं को दिए पैकेट फूड

Pithoragarh Updated Thu, 02 Jan 2014 05:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बनबसा। क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर टेक होम राशन (टीएचआर) योजना का शुभारंभ करते हुए गर्भवती और धात्री महिलाओं को पौष्टिक आहार के पैकेट वितरण किए गए। फागपुर, भजनपुर द्वितीय और तृतीय, मीना बाजार चतुर्थ, पचपकरिया द्वितीय, गुदमी प्रथम और द्वितीय, धनुष पुल केंद्रों पर पौष्टिक आहार बांटे गए। इस मौके पर मुख्य सेविका माधवी भट्ट, लीला महर, सुनीता बिष्ट, सुमन चंद, सुशीला, हेमा परिहार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिथौरागढ़। आंगनबाड़ी केंद्र सिमलगैर और मंडप में मंगलवार को बाल विकास योजना के तहत टेक होम राशन योजना का शुभारंभ किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी जया पंत ने कहा कि गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों के लिए यह योजना शुरू की गई है। उन्होंने जानकारी दी कि हर गर्भवती महिला को सात रुपए और हर बच्चे को छह रुपए प्रतिदिन के हिसाब से पोषाहार दिया जाएगा। इसमें गुड़, सोयाबीन दाल, कच्ची मूंगफली, भूना चना, इलायची दाना, दलिया, नमक आदि सामग्री शामिल है। उन्होंने कहा कि बच्चों तथा महिलाओं को कुपोषण से बचाने के लिए यह योजना चलाई गई है। इस मौके पर भागीरथी डोबाल, गायत्री मेहता, आंगनबाड़ी कार्यकत्री नीमा खत्री, कंचना पाटनी ने भी विचार रखे। कई गर्भवती महिलाएं सामग्री प्राप्त करने के लिए मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें