एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

महाकाली, चैम्स क्लब सेमीफाइनल में पहुंचे

Pithoragarh Updated Sat, 08 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

थल। स्व. महिपाल दा क्रिकेट प्रतियोगिता में महाकाली इलेवन गंगोलीहाट और चैम्स क्लब गणाईगंगोली ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में क्रिकेट क्लब चौड़मन्या की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 99 रन का स्कोर बनाया। महाकाली इलेवन गंगोलीहाट की ओर से माही ने पांच और पुष्कर ने तीन विकेट लिए। महाकाली इलेवन ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। महाकाली इलेवन के माही ने छह छक्कों की मदद से 62 रन की पारी खेली। बेहतर प्रदर्शन के लिए माही को मैन आफ द मैच चुना गया। चैम्स क्लब गड़ाईगंगोली और नागीमल क्लब डांगीगांव के बीच खेले गए दूसरे क्वार्टर फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए गणाईगंगोली की टीम ने 77 रन बनाए। कुलदीप ने सर्वाधिक 32 रन की पारी खेली। डांगीगांव की ओर से विजय ने चार, पंकज, किशन और शिवशंकर ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डांगीगांव की टीम 66 रन ही बना सकी। गणाईगंगोली के प्रेम ने तीन और कुलदीप दो विकेट लिए। कुलदीप को मैच आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। निर्णायक भुवन कुमार, सुनील गोस्वामी, सोनू पानू, कवींद्र नेवे थे। आंखों देखा हाल हिमांशु भैसोड़ा, केसी पंत ने सुनाया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें