एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मतदान का प्रतिशत बढ़ाने पर हो जोर

Pithoragarh Updated Mon, 21 Apr 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिथौरागढ़। रिटायर्ड सूबेदार भानी चंद सिंह का कहना है कि मतदान के दिन निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी की जाने वाली मतदाता पर्ची को अगले चुनाव तक वैध माना जाना चाहिए। इसकी मान्यता फोटो पहचानपत्र की तरह ही होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री भानी चंद कहते हैं कि कम से कम 75 प्रतिशत मतदान हो, तभी यह कहा जा सकता है कि सांसद और विधायक को चुनने में ज्यादातर लोग सहमत हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में मतदान का प्रतिशत बहुत कम रहा। 30 से 40 प्रतिशत मतदाता वोट डालने को नहीं जाते। फिर भी इस लोकतांत्रिक व्यवस्था में सांसद और विधायक चुन लिया जाता है। वह मानते हैं कि लोकतंत्र जोर जबर्दस्ती से नहीं चल सकता। इसके बदले में मतदाताओं को जागरूक करने की कोशिश होनी चाहिए। तभी मतदान का प्रतिशत बढ़ सकता है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें