एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पेयजल संकट से त्रस्त लोगों का प्रदर्शन

Pithoragarh Updated Fri, 25 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिथौरागढ़। नगर के सरस्वती विहार कालोनी के लोगों ने आज एक बार फिर से जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस मोहल्ले में हमेशा पेयजल का संकट बना रहता है। बताया गया है कि पिछले 20 दिन से मोहल्ले में पानी की सप्लाई ठप है। लोग किसी तरह पानी का इंतजाम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती विहार कालोनी के लोगों को कहना है कि मोहल्ले में हमेशा पानी की समस्या रहती है। गर्मी का सीजन आते ही यह समस्या चरम पर पहुंच जाती है। कई परिवारों का पूरा दिन पानी की व्यवस्था में ही बीत रहा है। मोहल्ले के सामाजिक कार्यकर्ता एनएस रावत ने बताया कि जल संस्थान के अधिकारी समस्या समाधान पर कोई गौर नहीं करते। अब यदि पेयजल का संकट दूर नहीं किया गया तो लोग बड़े आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। प्रदर्शन में हेमा रावत, दीपा रावत, रंजना देवी, रोशनी रावत, प्रेमा जोशी, रेनू जोशी समेत तमाम लोग थे। बाद में इन लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने कहा है कि जल संस्थान को व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया है कि जल्दी समस्या हल हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें