एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मतदान अधिकारियों को ईवीएम का प्रशिक्षण

Pithoragarh Updated Tue, 29 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिथौरागढ़/डीडीहाट/धारचूला/गंगोलीहाट। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में तैनात होने वाले मतदान अधिकारियों को आज ईवीएम प्रशिक्षण दिया गया। जिला मुख्यालय में स्थित डिग्री कालेज में पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में तैनात होने वाले अधिकारियों को ट्रेनिंग दी गई। प्रशिक्षण में जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी शामिल हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी एचसी सेमवाल ने कहा कि ईवीएम के कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट के संचालन की जानकारी भलीभांति ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के समय उपजिलाधिकारी जयभारत सिंह, प्रशिक्षक जेसी पंत, मास्टर ट्रेनर दिनेश पंत आदि मौजूद थे। डीडीहाट में जोनल मजिस्ट्रेट मुकल सती और संयुक्त मजिस्ट्रेट मंगेश कुमार ने पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को ईवीएम की जानकारी दी। इस मौके पर सहायक निर्वाचन अधिकारी बीएस फोनिया, तहसीलदार पूरन चंद्र पंत आदि उपस्थित थे।
धारचूला में मुख्य विकास अधिकारी डा. आनंद श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, एके शुक्ला आदि ने ईवीएम की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर उमेश पांडे, श्याम सिंह मेहता और लक्ष्मण राम थे। मुख्य कृषि अधिकारी डी कुमार ने मतदान के दिन ईवीएम संचालन की बारीकी बताई। गंगोलीहाट में उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य की उपस्थिति में मतदान अधिकारियों को ट्रेनिंग दी गई। यह सभी मतदान अधिकारी इसी विधानसभा क्षेत्र में ड्यूटी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें