एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

विद्यार्थियों को बताई मतदान प्रक्रिया

Pithoragarh Updated Fri, 02 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिथौरागढ़। दयासागर इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं को सदनवार प्रतियोगिता आयोजित कर भारतीय लोकतंत्र में मतदान की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। सदन कैप्टनों के चुनाव के लिए बैलेट पेपर से होने वाले मतदान के लिए आठ बूथ बनाए गए। शिक्षकों को मतदान अधिकारी नियुक्त किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बूथों पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए। विद्यालय प्रबंधक डीसी लुईस की देखरेख में हुए मतदान और आरसी जोशी की देखरेख में मतों की गिनती के आधार पर पूजा को रैड हाउस, ज्योति को ग्रीन हाउस, अंजली को ब्ल्यू हाउस, रवीना को यलो हाउस का कैप्टन चुना गया। प्रधानाचार्य आर वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों को शतप्रतिशत मतदान का महत्व बताया। कार्यक्रम में आलोक लुईस, खीमराज जोशी, पूरन जोशी, एनके जीना, गिरीश जोशी, तारादत्त भट्ट, दीपक जोशी, महेश धामी, एन चंदेल, आर हावर्ड, आनंद बिष्ट, नीतू, निर्मला, लक्ष्मी, हेमा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें