एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आडवाणी के जाते ही रावत की सभा की तैयारी

Pithoragarh Updated Sun, 04 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिथौरागढ़। देवसिंह मैदान में भाजपा नेता वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की सभा समाप्त होते ही कांग्रेस के कार्यकर्ता मैदान की व्यवस्था संभालने के लिए पहुंच गए। शनिवार को इसी मैदान में प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत की सभा होनी है। कांग्रेस ने आडवाणी की सभा को फीका करार देते हुए कहा है कि शनिवार को मुख्यमंत्री की सभा में उमड़ने वाली भीड़ भाजपा को जवाब दे देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक मयूख महर ने कहा कि भाजपा के स्थानीय नेता लाख कोशिश के बाद भी आडवाणी की सभा के लिए लोगों को नहीं जुटा पाए। इससे साबित हो गया है कि आम जनता का भाजपा से मोहभंग हो गया है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि भाजपा की बहुप्रचारित रैली फ्लाप हो गई। बाद में कांग्रेसियों ने देवसिंह मैदान में जाकर मुख्यमंत्री की सभा की तैयारी शुरू कर दी। मुख्यमंत्री शनिवार को सुबह 11 बजे हेलीकाप्टर से देवसिंह मैदान पहुंचेंगे और प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस ने इस सभा में पूरे जिले से लोगों को बुलाया है। विधायक महर के नेतृत्व में वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देवसिंह मैदान का निरीक्षण किया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेंद्र लुंठी, पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, मुकेश पंत, प्रकाश जोशी, अजय महर, भुवन पांडे, खीमराज जोशी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थे। मुख्यमंत्री की रैली को शानदार और ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें