एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पिकप खाई में गिरा, चालक की मौत, दो लोग घायल

Pithoragarh Updated Sat, 10 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नाचनी। मदकोट से होकरा जा रहा पिकप वाहन ककड़सिंह बैंड से तीन किमी आगे बाइक को बचाने के प्रयास में गहरी खाई में गिरा गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम 6 बजे ककड़सिंह बैंड से तीन किमी आगे होकरा सड़क पर छरेत के मोड़ में विपरीत दिशा से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में वाहन सड़क से 150 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरा। चालक मिथुन थापा (40) निवासी नेपाल की मौके पर ही मौत हो गई। पूरन सिंह मेहता (26) पुत्र राम सिंह निवासी सैंणराथी, सुंदर सिंह कोरंगा (36) पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी गोल्फा घायल हो गए। वाहन में तीन ही लोग सवार बताए जा रहे हैं।
तेजम निवासी भूपेंद्र आर्या ने अपने घर से गाड़ी गिरते हुए देखी, वह हुकुम सिंह रावत, नरेंद्र को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को खाई से निकाला। क्वीटी पुलिस चौकी को हादसे की सूचना दी। यह लोग दोनों घायलों को तेजम अस्पताल लाए। डा. केएस रावत ने बताया कि दोनों घायल खतरे से बाहर हैं। गायलों ने ही बाइक को बचाने के प्रयास में वाहन खाई में गिरने की बात कही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से मृतक चालक के लाश को खाई से निकाला। पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेजने की तैयारी
विज्ञापन

चल रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें