पिथौरागढ़। एशियन एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में एडू विजन साफ्टवेयर के माध्यम से कक्षाएं शुरू हो गई हैं। स्कूल के प्रबंधक वीरेंद्र पाल ने बताया कि नई तकनीक की पढ़ाई के लिए निदेशक डा. परमजीत सिंह, विमल जोसेफ, ऋतु कौशिक, एच मुखर्जी, संजय सिंह ने यहां कार्यभार ग्रहण कर लिया है। डा. परमजीत सिंह ने छात्र छात्राओं की काउंसलिंग कराई। आज के दौर में छात्र छात्राओं की जरूरतों की जानकारी दी। डा. यूके मिश्रा ने स्कूल के छह बच्चों के इस बार आईआईटी मेंस में सफल होने पर खुशी जताई।