एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आज व्यापारियों को लेकर गुंजी जाएगा हेलीकाप्टर

Pithoragarh Updated Sun, 29 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

धारचूला (पिथौरागढ़)। यदि मौसम ठीक रहा तो रविवार को भारत-चीन व्यापार में हिस्सा लेने जा रहे चार व्यापारियों समेत छह लोग धारचूला से गुंजी तक हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ उठाएंगे। उल्लेखनीय है कि आपदाग्रस्त दारमा और व्यास घाटी के लोगोें के लिए रियायती किराए पर प्रदेश सरकार ने 18 जून से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की है। 18 जून को हेलीकॉप्टर से दुग्तू तक डा. डीएस गर्व्याल और चिकित्साकर्मियों को पहुंचाया गया था। उसके अगले दिन 19 जून को डा. अनिल मार्छाल और कर्मचारियों को छियालेख छोड़ा गया। 22 जून को गढ़वाल आयुक्त सीएस नपलच्याल अपनी बूढ़ी मां को लेकर हेलीकॉप्टर से गुंजी तक गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धारचूला एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि धारचूला से गुंजी तक एक ओर का हेलीकॉप्टर का किराया रियायती दर पर 1135 रुपए तय किए जाने के बावजूद लोग इससे सफर करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह सेवा सिर्फ आपदा प्रभावित क्षेत्रों को जाने वाले बुजुर्गों और बीमारों के लिए शुरू की गई है। इसके अलावा, स्थानीय लोग भी इसी रियायती दर पर इसका लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिन से हेलीकॉप्टर ने उड़ान नहीं भरी है क्योंकि गुंजी जाने के लिए यात्री नहीं मिले हैं। यदि मौसम ठीक रहा तो रविवार को भारत-तिब्बत व्यापार के सिलसिले में तकलाकोट (तिब्बत) जाने वाले चार व्यापारियों समेत कुल छह लोगों का हेलीकॉप्टर से गुंजी तक जाने का कार्यक्रम है।
जिलाधिकारी एचसी सेमवाल का कहना है कि यह हेलीकॉप्टर सेवा दारमा और व्यास घाटी के लोगों के लिए शुरू की गई है। यदि कोई पर्यटक इस सेवा का लाभ लेना चाहे तो उसे किराए में कोई छूट नहीं मिलेगी। उन्होंने बताया कि 18 जून से धारचूला सेना परिसर में एक हेलीकॉप्टर नियमित रूप से खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें