एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तेंदुए ने युवक को मारा

Pithoragarh Updated Wed, 16 Jul 2014 04:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

थल (पिथौरागढ़)। ऊपरी रामगंगा घाटी के गांवों में तेंदुए का आतंक फिर शुरू हो गया है। शुक्रवार की रात तेंदुए ने एक युवक को मार डाला। जनवरी 2012 से क्षेत्र में सक्रिय नरभक्षी तेंदुए ने अब तक 11 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। ताजा घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों ने तेंदुए को नरभक्षी घोषित करने और उसे मारने की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बत्यूली कौली निवासी बलवंत सिंह बोरा (35) पुत्र रतन सिंह बोरा की अपने घर से 500 मीटर दूर घसाड़ में स्कूल के पास दुकान है। कल रात को जब बलवंत दुकान बंद करने के बाद घर नहीं पहुंचे तो उनकी पत्नी जानकी देवी, पुत्र मोहन सिंह और प्रवीण उसे ढूंढने के लिए निकले। दुकान के पास पहुंचते ही खून दिखाई दिया। तीनों ने खून के निशान के सहारे आगे बढ़ना शुरू किया। दुकान से करीब 300 मीटर दूर एक झाड़ी के पास बलवंत का क्षत विक्षत शव बरामद हो गया। तेंदुए ने बलवंत के गले में दांत गढ़ा रखे थे और पेट तथा टांग का पूरा हिस्सा खा दिया था। पूरे शरीर पर पंजों के निशान मिले। इन लोगों के हल्ला मचाने पर गांव के अन्य लोग मौके पर एकत्र हो गए। शनिवार सुबह थल थाना प्रभारी रमेश सिंह बोहरा और वन रेंजर केएस खाती मौके पर पहुंचे। वन विभाग ने मृतक के परिजनों को तत्काल दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सात जून को तेंदुए ने इसी क्षेत्र के साता गांव में एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारा था। जनवरी 2012 से सक्रिय यह तेंदुआ अब तक 11 लोगों की जान ले चुका है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें