एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ऋषिकेश : पशुओं की जांच करने पहुंची चिकित्सकों की टीम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 16 Apr 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

Next Article

ग्राम सभा खदरी खड़कमाफ के पशुओं में फैले खुरपका, मुंहपका संक्रमण की जानकारी लेने के लिए चिकित्सकों का दल गांव पहुंचा। इस दौरान पशुओं का ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। अमर उजाला द्वारा 11 अप्रैल के अंक में पशुओं में फैले संक्रमण के बारे में खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। खबर का संज्ञान लेकर राजकीय पशु चिकित्सालय से डॉ. सपना बिष्ट, फार्मेसिस्ट रमेश यादव और सहायक मनमोहन सिंह गुसांई ने खदरी पहुंचकर पशुओं की जांच कर ब्लड सैंपल लिए।

और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान किसानों को एहतियात बरतने संबंधी जानकारी भी दी गई। समाजसेवी विनोद जुगलान ने बताया कि पशुपालकों को खुरपका मुंहपका रोग से बचाव के लिए गौशाला में चूने के घोल का छिड़काव, पैरों सहित मुंह, थन पर पोटैशियम परमैग्नेट का घोल लगाने का सुझाव दिया गया है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सपना बिष्ट ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में संक्रामक रोग फैलने की जानकारी समाचार पत्र के माध्यम से मिली है। इसके लिए बचाव दल की दो टीमें बनाई गई हैं। पहली टीम खदरी में और दूसरी टीम श्यामपुर खैरी में जांच कर रही है। आसपास के गांवों में अभी यह रोग नहीं फैला है। वहां एहतियाती तौर पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें