डोईवाला। अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों को मार्च माह से वेतन नहीं मिला है। शिक्षकों और कर्मचारियों ने जल्द वेतन जारी नहीं होने पर 10 मई से आंदोलन की चेतावनी दी है।
पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला की माध्यमिक शिक्षक संघ की इकाई के कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार गुप्ता ने अनुसार शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मार्च माह से वेतन नहीं मिलने से आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तमाम प्रयासों के बाद भी वेतन नहीं किया जा रहा है। इससे अब आंदोलन की नौबत आ गई है। यदि वेतन देने में हीलाहवाली हुई तो 10 मई से मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें जनपद के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे।