नई टिहरी। अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति पेयजल निगम ने निगम कर्मियों को राजकीय कर्मी घोषित करने, सेवानिवृत्त कर्मियों के लंबित पेंशन का भुगतान करने सहित पांच सूत्री मांगा को लेकर जुलूस निकाला। साथ ही डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।
जिले के सभी डिविजनों के पेयजल कर्मियों ने सुमन पार्क से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों में ईई एनएस रावत, एसएल पांडेय, भीम निराला, दीपक नौटियाल, शैलेंद्र भंडारी, जीएस चौहान, मानेंद्र पंवार, सीपीएस रावत, मुकेश कुमार, रविंद्र कुमार आदि शामिल थे।