नरेंद्रनगर (टिहरी)/कोटद्वार। वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी राजेन टोडरिया के निधन पर विभिन्न संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। शोकसभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. टोडरिया का नरेंद्रनगर से काफी लगाव रहा है। कहा कि पहाड़ के हितों के लिए उनके संघर्षों को हमेशा याद किया जाता रहेगा। शोकसभा में मंगल सिंह गुसाईं, शक्ति प्रसाद बिजल्वाण, कुशलानंद डियूंडी, वी. पंडित, उमेश चंद्र पालीवाल, महेश गुसाईं, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र राणा, जयपाल नेगी, दिनेश कर्णवाल, दिनेश उनियाल, रविंद्र सकलानी, शिवप्रसाद बिजल्वाण और द्वारिका जोशी आदि शामिल थे। दूसरी ओर कोटद्वार में सामाजिक कार्यकर्ता मंगल सिंह रावत ने भी पत्रकार राजेन टोडरिया के आकस्मिक निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि टोडरिया जी को निर्भीक पत्रकारिता के लिए याद किया जाता रहेगा।
पीपलकोटी/गोपेश्वर। पत्रकार स्वर्गीय राजेन टोडरिया के असामायिक निधन पर चमोली के पत्रकारों ने शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीपलकोटी के मायापुर में भी साहित्यकारों ने स्वर्गीय टोडरिया के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। इस मौके पर जगदीश पोखरियाल, प्रमोद सेमवाल, भुवन शाह, राजेंद्र हटवाल, उपेंद्र पंत, अशोक हटवाल, अमित जेसाली, चंद्रमोहन हटवाल आदि मौजूद थे।