एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय को जल्द मिलेगा अपना भवन

Tehri Updated Mon, 25 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नई टिहरी। उधार के भवन पर चल रहे केंद्रीय विद्यालय को जल्द ही अपना भवन मिल जाएगा। राजस्व विभाग की ओर से विद्यालय को चार एकड भूमि दे दी गई है। जिसमें जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। विद्यालय भवन बनने पर 675 की जगह एक हजार छात्रों को प्रवेश दिया जा सकेगा। इसके साथ ही हर क्लास भी कंप्यूटरीकृत होगी।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित केंद्रीय विद्यालय वर्षों से उधार के भवन पर संचालित किया जा रहा है। पर्याप्त कक्षा-कक्ष न होने से अब तक विद्यालय में पढ़ रहे छात्रों को पूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही थी। स्थान की कमी से कम छात्रों को प्रवेश देने की मजबूरी बनी हुई थी। प्रस्तावित तीन सेक्शन भवन निर्माण के बाद एक कक्षा में 40 के बजाय 120 छात्रों को प्रवेश दिया जा सकेगा। विद्यालय को दुग्ध सहकारी संघ और जी ब्लाक के समीप आवंटित की गई लगभग चार एकड़ भूमि पर भवन निर्माण की तैयारियां शुरू की जा रही हैं। भवन निर्माण स्थल तक मात्र सौ मीटर से भी कम सड़क बनने के बाद जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। जिसके बाद विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को काफी राहत मिलेगी तथा छात्र संख्या भी एक हजार तक बढ़ाई जा सकेगी।
भवन बनने से होगा फायदा-
- एक हजार छात्रों को दिया जा सकेगा विद्यालय में प्रवेश।
- विद्यालय में हर क्लास में लगाए जा सकेंगे कंप्यूटर।
- बड़ी प्रयोगशाला बनेगी जिसमें छात्रों को सुविधा मिलेगी।
- खेल मैदान बनने से खेल गतिविधियां बढ़ाई जा सकेंगी।
कोट-
भूमि आवंटित स्थल तक 50 मीटर सड़क निर्माण होना है। विद्यालय का अपना भवन बनने के बाद छात्रों को काफी लाभ मिलेगा। स्कूल भवन बनने के बाद भूमि बचेगी तो शिक्षकों के लिए भी आवास बनाए जा सकते हैं। -पीसी पाठक, प्रिंसिपल केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय को आवंटित भूमि स्थल तक सड़क निर्माण की मांग की गई है। पुनर्वास निदेशालय या लोक निर्माण विभाग के पास बजट होगा तो सड़क जल्द बना दी जाएगी। अन्यथा जिला योजना मद से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। - डा.रंजीत कुमार सिन्हा, जिलाधिकारी टिहरी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें