घनसाली (टिहरी)। बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल केमर की तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। 100 मीटर रेस में पंकज प्रथम, दौलत द्वितीय और राहुल तृतीय रहे।
प्राचार्य डा.एसडी जोशी ने क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शारीरिक विकास के लिए खेल जरूरी है। बेहतर खेल का प्रदर्शन कर छात्र-छात्राएं बुलंदियों को छू सकते हैं। 400 मीटर में रेस में अर्जुन प्रथम, खुशीराम द्वितीय और बबलू तृतीय रहा। एक हजार मीटर दौड़ में महावीर लाल प्रथम, दौलत बिष्ट द्वितीय और दीपक तृतीय रहा। शुक्रवार को लंबी कूद, क्रिकेट मैच तथा समापन अवसर पर वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। इस मौके पर बीसी उनियाल, डीएस भंडारी,सरिता बहुगुणा,एचएम जोशी,अखिलेश,कुंवर सिंह,गिरीश नौटियाल,मुकेश नैथानी आदि उपस्थित थे।