नैनबाग (टिहरी)। देहरादून-उत्तरकाशी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाल गांव के समीप एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होने से झलकी गांव के ग्राम प्रधान लाखीराम (45) पुत्र दौलत राम की मौत हो गई। जबकि क्यारी गांव निवासी प्रकाश (27) पुत्र मौलू घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मसूरी के कम्युनिटी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। ये लोग उत्तरकाशी एक रिश्तेदार की बारात में जा रहे थे। दुर्घटना अपराह्न करीब दो बजे भाल गांव के समीप हुई। दुर्घटना का कारण सड़क की तंगहाल स्थिति होना बताया जा रहा है।
और पढ़ें