एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बोलेरो दुर्र्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

Tehri Updated Mon, 20 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

घनसाली (टिहरी)। घुत्तु-घनसाली मोटर मार्ग पर एक बोलेरो के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बेस चिकित्सालय श्रीनगर रेफर किया गया है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

घनसाली से घुत्तु जा रही बोलेरो अपराह्न 12 बजे के लगभग दुर्घटनाग्रस्त हुई। खुवैणी गदेरे के समीप विपरीत दिशा से आ रही बस को पास देते हुए यह वाहन 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। बोलेरो में चार लोग सवार थे। 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी लाया गया। घायल कैलबागी भिलंग निवासी वाहन चालक महेंद्र सिंह (35) पुत्र प्रेम सिंह, दोणी और ग्याहरा गांव निवासी रजनी देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें श्रीनगर बेस चिकित्सालय रेफर किया गया। शाम तीन बजे वाहन चालक महेंद्र सिंह ने श्रीनगर ले जाते हुए टकोली में दम तोड़ दिया। कैलबागी निवासी मंगल सिंह का पिलखी में ही उपचार चल रहा है। बोलेरो में सवार एक अन्य यात्री को चोट नहीं लगी। पुलिस-प्रशासन कघटना के डेढ़ घंटे बाद घटना स्थल पर पहुंचा। तब तक घायलों को चिकित्सालय ले जाया जा चुका था।


फोटो---
यूटीलिटी पलटी, छह लोग घायल
उत्तरकाशी। राजगढ़ी क्षेत्र से प्रदर्शन में शामिल होने आ रही ग्रामीणों से भरी यूटीलिटी सड़क पर पलट गई, जिससे छह लोग घायल हो गए। घायलों को बडकोट और नौगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर है। रविवार को राजगढ़ी क्षेत्र के ग्रामीण यूटीलिटी में सवार होकर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बड़कोट आ रहे थे। डख्याटगांव के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इससे वाहन में सवार मसू के प्रधान शशिमोहन, एलमदास, चैन सिंह, प्रवेश, देवेंद्र सिंह, कली देवी घायल हो गए। उन्हें निजी वाहन से बड़कोट अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने शशि मोहन और ऐलम दास की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें नौगांव रैफर किया। यूटीलिटी में 25 लोग सवार बताए जा रहे हैं। बाकियों को चोट नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें